अनार का जूस पीने से क्या फायदा होता है | pomegranate juice benefits in hindi

दोस्तो, आज हम इस लेख में जानेंगे कि, अनार का जूस पीने से क्या फायदा होता है (pomegranate juice benefits in hindi), जिससे आपको अनार के पौष्टिक तत्व मिल सके, और आपकी सेहत को इसका फायदा हो सके।

अनार एक ऐसा फल है जो बाजार में आसानी से मिलता है, जोकि लाल कलर का होता है, और उसके छिलके भी थोड़े सख्त होते है। अनार के दाने लाल कलर के होते है, जो मोती जैसे दिखते है, लेकिन क्या आप जानते है कि, अनार का जूस/रस शरीर का खून बढ़ाने एवं त्वचा को निखारने में बड़ा ही अच्छा माना जाता है।

अनार के जूस में भरपूर विटामिन्स पाए जाते है, जो आपको स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते है, दिल की बीमारी में अनार का जूस (pomegranate juice) पीना फायदेमंद हो सकता है, तो चलिए विस्तार से जानते है की, अनार का जूस पीने से क्या फायदा होता है और अनार के जूस को कैसे बनाते है ?

Table of Contents

अनार का जूस पीने से क्या फायदा होता है | pomegranate juice benefits in hindi


अनार का जूस पीने से क्या फायदा होता है | pomegranate juice benefits in hindi
Pomegranate juice benefits in hindi

Table of content

  1. अनार का जूस पीने के फायदे – pomegranate juice benefits in hindi
  2. अनार के पौष्टिक तत्व – Pomegranate nutritional value in hindi
  3. अनार का जूस कैसे बनाये – How to make pomegranate juice in hindi
  4. अनार का उपयोग – Uses of pomegranate in hindi

अनार का जूस पीने के फायदे – pomegranate juice benefits in hindi

अनार का जूस पीने से हमे कही स्वास्थ लाभ मिल सकते है, जिससे हमारी कही स्वास्थ संबंधी बीमारियों की समस्या दूर हो सकती है, तो आइए जानते है इसके फायदे।

1. त्वचा के लिए फायदेमंद :

त्वचा की समस्या जिन लोगों को है, उन्हें अनार का जूस रोज सवेरे लेना फायदेमंद हो सकता है, ये जूस आपकी बढ़ती उम्र का त्वचा पर दिखने वाला प्रभाव भी कम कर सकता है, और आपके त्वचा की सूजन और भी त्वचा संबंधित समस्याओं के लिए अनार का जूस लाभकारी हो सकता है, इसे रोज पीने से आपको इसका असर जल्दी दिखाई दे सकता है।

2. यौन क्षमता को सुधारें :

कही लोगों को यौन संबंधित समस्या होती है, जिसका एक उदाहरण है नसों का ढीलापन जो पुरुषों से संबंधित समस्या है, जिसे इरेक्टाइल डिस्फंक्शन कहते है, अगर ऐसे समस्या से ग्रसित व्यक्ति ने अनार जूस को सेवन रोज किया तो कुछ राहत जरूर मिल सकती है, क्योंकि जूस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इरेक्टाइल डिस्फंक्शन से राहत दिला सकते है, और आप आपकी यौन क्षमता में सुधार ला सकते है।

3. एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा :

एंटीऑक्सीडेंट शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है, जो शरीर की कोशिकाओं को और तनाव से मुक्त करने में मददगार साबित होता है, अनार के जूस में अन्य फलों के मुकाबले ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट मिलता है, जो इसे एक एंटीऑक्सीडेंट फल बनाता है, इसे पीने से आपकी आप आपके शरीर को बीमारी की समस्या से दूर रह सकते है।

4. ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है :

ब्लड प्रेशर की समस्या आजकल ज्यादातर लोगों में बढ़ती दिखाई दे रही है, कई लोग इस समस्या से ग्रसित है, और इसी वजह से दिल की बीमारी की समस्या भी बढ़ती जा रही है, क्योंकि हाई ब्लड प्रेशर से हार्ट अटैक, स्ट्रोक के मरीज देखने को मिलते है, अगर आप रोज कुछ हफ्ते तक अनार के जूस का सेवन करते है, तो आपको हाई ब्लड प्रेशर नियंत्रित होते दिखाई दे सकता है, और आप दिल के संबंधित कही समस्या होने से बच सकते है।

5. याददाश्त में सुधार लाता है :

आजकल की भागदौड़ भारी ज़िंदगी का असर लोगो की स्मरण शक्ति पर भी पड़ रहा है, स्मरण शक्ति के कम होने से हम एकसाथ कही बातें याद नही रख पाते, या फिर ज्यादा काम नही कर पाते, इसका सीधा असर हमारी याददाश्त पर पड़ता है, हमारी याददाश्त कम होती जाती है, ऐसेमें हमे अनार का जूस काफी मदद कर सकता है, इसे पीने से हमारी स्मरण शक्ति बढ़ सकती है, और हम अपनी याददाश्त में सुधार ला सकते है, इसका अल्जाइमर की बीमारी में भी लाभ होता है।

6. विटामिन – सी से भरपूर :

विटामिन-सी की हमारे शरीर को बड़ी आवश्यकता है, जिसके गुणों से हमारा शरीर स्वस्थ और तंदरुस्त रहता है, अनार का जूस विटामिन-सी से भरपूर होता है, जिससे आपकी त्वचा स्वस्थ और सुंदर रहती है, और जख्मों को जल्दी ठीक होने में सहाय्यक होता है।

7. गर्भवती महिला के लिए फायदेमंद :

अगर गर्भवती महिला अनार जूस का सेवन सीमित मात्रा में करती है, तो इसके कई लाभ मिल सकते है, गर्भवती महिला में खून की कमी की समस्या हो सकती है, इस कमी को पूरा करने के लिए जूस का सेवन लाभदायक हो सकता है, नाकि गर्भवती महिला को बल्कि उसके पेट मे पल रहे बच्चे को भी इसका लाभ मिल सकता है, लेकिन इसे डॉक्टर की सलाह से ही लिया जाए तो अच्छा है।

8. हृदय को स्वस्थ रखता है :

हाई ब्लड प्रेशर या कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हमे दिल की समस्या होती है, जोकि अब आम समस्या हो गयी है, bad कोलेस्ट्रॉल से रक्त प्रवाह में रुकावट आती है, और रक्त प्रवाह ठीक से नही हो पाता, हमारी धमनिया सिकुड़ जाती है, और रक्त वाहिकाओं में सूजन आ जाती है, इससे रक्त प्रवाह हृदय तक और मष्तिष्क तक नही पोहोच पाता इससे समस्या होती है। 

इसीलिए अनार का जूस bad कोलेस्ट्रॉल घटाकर good कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में मदद करता है, जिससे धमनियों में लचीलापन आता है, और रक्त वाहिकाओं की सूजन कम होती है।

9. इम्युनिटी को मजबूत करे :

अनार के जूस के सेवन से आप अपनी इम्युनिटी को मजबूत बना सकते है, जूस में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण जीवाणुओं से लड़ने में मददगार साबित होते है, जिससे हमारी इम्युनिटी मजबूत हो सकती है, जिससे हमें किसी भी वायरस या जीवाणु से होने वाला खतरा कम हो जाता है।

10. पाचन तंत्र को रखे स्वस्थ :

अनार का जूस पाचन तंत्र को सुधारने में फायदेमंद साबित हो सकता है, इसके पाचक तत्व पेट की समस्या से लड़ने में सहाय्यक होता है, इसमे पानी की मात्रा होती है, जिससे प्यास नियंत्रित रहती है, और भूख को बढ़ाती है, इस जूस को पीने से गर्मियों में भी लाभ मिल सकता है।

अनार के पौष्टिक तत्व – Pomegranate nutritional value in hindi

प्रत्येक फलों में पौष्टिक तत्व पाए जाते है, लेकिन आज हम बात कर रहे है, अनार के पौस्टिक तत्व की, अनार तो हम खाते ही है, लेकिन अनार का जूस बनाकर पिये तो और भी मजा आ जायेगा, तो चलिए जानते है, अनार के पौस्टिक तत्व….

अनार में कई पौस्टिक तत्व पाए जाते है, जैसे कैल्शियम, मैग्नेशियम, सोडियम, पोटैशियम, जिंक, विटामिन-बी6, विटामिन-सी, विटामिन-ए, विटामिन-के, विटामिन-ई जैसे कई पौस्टिक तत्व अनार में पाए जाते है।

अनार का जूस कैसे बनाये – How to make pomegranate juice in hindi

अनार का जूस बनाने की विधि आपको नीचे मिल जाएगी इसे सही से बनाये और ताजे अनार का ही जूस बनाये।

अनार का जूस बनाने के लिए सामग्री :

1. एक या दो कप अनार के दाने

2. पानी थोड़ा आप ले सकते है या नही भी

3. चुटकीभर काला नमक 

अनार का जूस बनाने का तरीका :

1. ताजे पके अनार के एक या दो कप दाने निकाल ले।

2. दानों को मिक्सर या जूसर में ग्राइंड कर ले।

3. किसी अच्छी छलनी से उस जूस को एक गिलास में छान लें।

4. जूस में चुटकीभर काला नमक डालें स्वाद के लिए।

5. जूस तैयार है, इसे रोज पिये, स्वस्थ रहे।

अनार का उपयोग – Uses of pomegranate in hindi

अनार का उपयोग आप किसी भी प्रकार से कर सकते है, इसके फायदे पाने के लिए आपको हमेशा ताजे अनार का ही उपयोग करना चाहिए, इससे आपको कई पोषक तत्व मिलते है।

1. ताजे अनार का जूस निकालकर आप इसे पी सकते ।

2. आप अनार के दाने निकालकर फ्रूट सलाद में मिक्स करके खा सकते है।

आपके पूछे गए कुछ सवाल और उसके जवाब (FAQ) :

Q.1  अनार का जूस पीने का सबसे अच्छा समय कोनसा है?

Ans: सुबह खाली पेट अनार का जूस पीने का अच्छा समय होता है, इससे कही लाभ मिलते है।

Q.2  अनार का जूस कब नही पीना चाहिए?

Ans: अनार का जूस खाना खाने से एक घंटा पहले या खाना खाने के एक घंटे बाद ही ले। एलर्जी के मरीजों ने इसे डॉक्टर की सलाह से ले।

Q.3  अनार का जूस कोनसे मरीजो ने नही पीना चाहिए ?

Ans: low blood pressure वाले मरीजों को अनार का जूस नही पीना चाहिए।

Q.4  अनार का जूस पीने के क्या नुकसान है?

Ans: डियबिटीज की दवा लेने वाले मरीजो अनार का जूस नही पीना चाहिए, इससे लो ब्लड शुगर की समस्या हो सकती है।


अन्य पढे :


आपने इस लेख से क्या सीखा :

आपने अनार का जूस पीने से क्या फायदा होता है (pomegranate juice benefits in hindi), इस लेख से ये सिखा है कि, अनार का जूस पीने के फायदे भी है और नुकसान भी, अगर आपको लो bp की शिकायत है तो आपको इस जूस को नही पीना चाहिए, क्योंकि वे bp को घटाता है, गर्भवती महिलाओं ने इसे डॉक्टर की सलाह से ही लेना चाहिए।

इस लेख में दी गई सामग्री एवं जानकारी का उपयोग किसी बीमारियों को ठीक करने या स्वास्थ्य संबंधी समस्या उपचार के हेतु नहीं है। ये सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या चिकित्सक से परामर्श करे।

अगर आपको हमारा ये लेख पसंद आया हो तो शेयर जरूर करे, और ऐसेही स्वस्थ संबंधी जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे।

Leave a Comment