Hara Dhaniya Ka Juice Pine Ke Fayde Coriander Benefits Hindi| हरा धनिया का जूस पीने के फायदे क्या है Best 2023

दोस्तो, आज हम जानेंगे कि, Hara dhaniya ka juice pine ke fayde coriander benefits hindi क्या है, इससे हमें क्या क्या लाभ मिल सकता है, जिससे हमारी कुछ स्वास्थ संबंधी समस्या से हमे छुटकारा मिल सके।

हरा धनिया आप सबको पता ही होगा, क्योंकि ये सबके घर मे इस्तेमाल होता है, जो ताजा होने पर ही खाने को अच्छा होता है, जिसे हम सब्जी बनाते वक्त इसका उपयोग करते है, क्योंकि इसके बिना सब्जी बेकार है।

आपने सब्जी में तो हरे धनिया का उपयोग किया होगा, लेकिन कभी इसका जूस बनाकर आपने इसे पिया है क्या? अगर नही तो इस लेख में धनिया जूस कैसे बनाये, उसके फायदे और इसे कब पीना है, ये भी बताया गया है।

Hara dhaniya ka juice pine ke fayde coriander benefits hindi

धनिया क्या है? 

हरा धनिया के बारे में कहे तो ये सब्जी का टेस्ट बढ़ाने में उपयोगी होता है, सब्जी कोनसी भी हो उसमे हरा धनिया होना ही चाहिए, वैसे तो हरा धनिया को एक औषधीय पत्ता भी बोल सकते है, लेकिन सूखा धनिया तो एक मसाले के रूप में ही इस्तेमाल किया जाता है, और हरा धनिया का जूस पीने के फायदे तो बहुत है, वही आज हम इस लेख में जानने वाले है।

हरा धनिया का जूस पीने के फायदे (Green coriander juice benefits in hindi) :

हरा धनिया जो सभी के घर मे होता है, और सबका पसंदीदा हरा धनिया के जूस के पीने के फायदे आज हम नीचे विस्तार से बताने वाले है, कुछ पॉइंट्स आपके फायदे के हो सकते है।

1. पाचन में लाभदायक :

पाचन तंत्र में सुधार लाने के लिए लाभदायक होता है, ये हरा धनिया के पत्तो का जूस, इसमे पाचक घटक होते है, जो पेट का खराब होना, अपच होना, गैस की समस्या को दूर करता है, और अंदर की हीट को ठंडा करता है, कोई ज्यादा गरम मसाले की सब्जी खाने का बड़ा शौकीन होता है, अगर मसाले वाली सब्जी खाने के बाद वह व्यक्ति इस जूस को पी लेता है, तो उसको अपच की समस्या नही होगी।

2. ब्लड प्रेशर में लाभकारी :

कही लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, किसीको हाई ब्लड प्रेशर तो किसे लो ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, लेकिन ब्लड प्रेशर को सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है, इसके लिए धनिया के हरे पत्ते का जूस लाभकारी हो सकता है, इसमे मौजूद पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नेशियम, आयरन आदि के तत्व होते है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में काम आते है, इसमे सोडियम की मात्रा बिल्कुल भी नही होती, इसीलिए ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकता है।

3. बॉडी को डिटॉक्स करे :

क्या आपको पता है कि, बॉडी को डिटॉक्स करना कितना जरूरी होता है? अगर नही तो थोड़ा समझ ले कि, बॉडी के अंदर जो विषैले पदार्थ होते है, जो हमे बीमार कर सकते है, उन्हें हमे अंदर से साफ करना होता है, तो ये कैसे करे? हरा धनिया का जूस इसके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, इसे सवेरे खाली पेट पीने से आपकी बॉडी डिटॉक्स होती है, और शरीर की अंदर की गंदगी साफ होती है। अगर आप ज्यादा जानना चाहते हो तो पढे शरीर में जमी गंदगी को कैसे निकाले?

4. हड्डियों को बनाये मजबूत :

आपने सोचा भी नही होगा कि, हरा धनिया का रस हड्डियों को मजबूत रखने में उपयोगी हो सकता है, लेकिन ये सच है, क्योंकि हमे हड्डियों को मजबूत बनाये रखने के लिए विटामिन-डी के साथ साथ कैल्शियम की भरपूर मात्रा में आवश्यकता होती है, और हरा धनिया के पत्तो में कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है, इसीलिए ये आपके हड्डियों के लिए लाभकारी हो सकता है।

5. हृदय (heart) के लिए लाभकारी :

दिल की समस्या से कही लोग परेशान रहते है, इसका कारण कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना होता है, खराब कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से खून का संचार अच्छे से नही हो पाता और हमारे हृदय को खून नही मिल पाने से दिल की समस्या जैसे हार्ट अटैक, स्ट्रोक्स जैसी समस्या होती है, इसमे हरा धनिया का जूस अगर रोज सवेरे आप लेते हो तो ये खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।

6. त्वचा के लिए लाभकारी :

त्वचा की कोनसी भी समस्या अगर आपको है, तो आप हरा धनिया का जूस का सेवन रोज कर सकते है, क्योंकि इसमें एंटीफंगल, एंटीसेप्टिक, एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते है, जो त्वचा की हर समस्या से छुटकारा दिला सकते है, हरा धनिया का पत्ता एक पाचक घटक होने से पेट भी साफ रहता है, और त्वचा पर मुँहासे आने की समस्या भी दूर होती है।

7. अच्छी नींद के लिए लाभदायक :

कई लोगों को अच्छी नींद न आने की समस्या होती है, रात को एक अच्छी नींद की जरूरत होती, अगर अच्छी नींद नही होती है, तो इसका बुरा असर हमारे शरीर पर पड़ता है, और फिर सिर दर्द, चक्कर आना आदि जैसी समस्या उत्पन्न होती है, हरे धनिया के जूस में सेडेटिव के तत्व पाए जाते है जो एक दवा की तरह काम करते है, इसे सोने से पहले पीने से अच्छी नींद का अनुभव ही सकता है।

8. ब्लड शुगर कम करने में मददगार :

हाई ब्लड शुगर की समस्या से ग्रसित लोगोने हरे धनिया का जूस या पानी का सेवन करना चाहिए, इससे आपका हाई ब्लड शुगर कम होने में मदद मिल सकती है, लेकिन जिसका ब्लड शुगर कम हो ऐसे लोग इस जूस को ना पिये।

हरा धनिया का जूस कैसे बनाएं ? (How to make green coriander juice in hindi) :

हरा धनिया का जूस/रस पीने से हमारी कही समस्या दूर होती है, इसमे मौजूद पौस्टिक तत्व हमारे कई स्वास्थ्य संबंधी समस्या को दूर करते है, इसका रस हमे सवेरे खाली पेट पीना चाहिए, या फिर आप शाम को भी पी सकते है, इसे कैसे बनाते है आइए जानते है।

सामग्री :

1. 4-5 कप हरे कटे हुए धनिया के पत्ते

2. 1 चम्मच नींबू का रस

3. 1 इंच अदरक 

4.  चुटकीभर नमक स्वाद के लिए

5. 1 गिलास पानी

हरा धनिया का जूस बनाने का तरीका :

1. सबसे पहले हरे धनिया के पत्ते अच्छेसे धोके 4-5 कप कांट ले।

2. उसके बाद मिक्सर में डाले, उसमे अदरक को पीसकर डालें और नींबू का एक चम्मच रस मिलाये।

3. उसमे चुटकीभर नमक मिलाएं और सभी मिक्सचर में आधा ग्लास पानी डाले और उसे मिक्सर में ग्राइंड कर ले।

4. उसमे और आधा गिलास पानी डालकर और ग्राइंड कर ले।

5. अब उसे बाहर निकालकर छान लें।

6. हरे धनिया का जूस तैयार है, इसे सवेरे पिये।

हरा धनिया का जूस के पौष्टिक तत्व :

आप हरे धनिया को घर मे सब्जियों में डालने के लिए इस्तेमाल करते है, तो क्या आपको पता है कि, हरा धनिया कितने पौष्टिक गुणों से प्रसिद्ध है, तो आइए जानते है इसके पौष्टिक तत्व।

हरे धनिया की पौष्टिक तत्व की बात करे तो इसमें प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नेशियम, आयरन, कैल्शियम, जिंक, विटामिन-ए, बी6, सी, ई, के , फोलेट, कोलिन आदि जैसे पौष्टिक तत्व पाए जाते है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते है।

(FAQ) :

Q.1  धनिया के पत्ते के जूस में कोनसे विटामिन होते है?

Ans: धनिया के पत्ते के जूस में विटमिन-ए, बी, सी, ई, के जैसे विटामिन्स पाए जाते है।

Q.2 हरा धनिया का उपयोग कैसे करे?

Ans: हरा धनिया के पत्ते को अच्छेसे धोकर उसका रोज जूस बनाकर पी सकते है।

Q.3  थायरॉइड में धनिया का पानी कैसे पिये?

Ans: थायरॉइड में गुनगुने पानी मे धनिया का पावडर डाले सिर्फ एक चम्मच फिर उसे घोल ले और पिये। 

Q.4  हरा धनिया का रस/जूस कब पीना चाहिए?

Ans: हरा धनिया का रस/जूस सवेरे सवेरे खाली पेट पीना चाहिए, फायदा मिलेगा।

अन्य पढे :

आपने इस लेख से क्या सीखा :

आशा करता हु की, आपको हमारा हरा धनिया का जूस पीने के फायदे (benefits of coriander juice in hindi) लेख पसंद जरूर आया होगा, तो आपने इस लेख के माध्यम से क्या सीखा।

सबसे असरदार हरा धनिया का फायदा अगर कुछ है तो वो है की, धनिया का जूस पाचन तंत्र को सुधरता है, एसिडिटी की समस्या को दूर करता है, और इस जूस को सवेरे खाली पेट पीना चाहिए।

इस लेख में दी गई सामग्री एवं जानकारी का उपयोग किसी बीमारियों को ठीक करने या स्वास्थ्य संबंधी समस्या उपचार के हेतु नहीं है। ये सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या चिकित्सक से परामर्श करे।

अगर आपको हमारा ये लेख पसंद आया हो तो शेयर जरूर करे, और ऐसेही स्वस्थ संबंधी जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहे।

Leave a Comment